फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: ब्यूटी पार्लर में घुसकर पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, पति पर दर्ज कराया था घरेलू हिंसा का मामला

Sat, 13 Sep 2025 10:35 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

सफीना मायके में आकर रहने लगी थी। उसने पति के खिलाफ दहेज एक्ट, घरेलू हिंसा और मारपीट के चार मुकदमे दायर किए थे। गुजर-बसर के लिए उसने ब्यूटी पार्लर शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
चाकू से हमला (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गरौठा थाना इलाके में शुक्रवार की शाम एक युवक ने पत्नी पर ब्यूटी पार्लर में घुसकर चाकू से हमला कर दिया। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका इलाज मेडिकल कॉलेज में जारी है। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


गरौठा के महावीर नगर निवासी बाबू कंडक्टर की पुत्री सफीना की शादी आठ साल पहले मऊरानीपुर के गांधीगंज निवासी सनी राईन के साथ हुई थी। सफीना ने बेटी को जन्म दिया था। इसके बाद से पति-पत्नी के बीच अनबन शुरू हो गई थी। सफीना मायके में आकर रहने लगी थी। उसने पति के खिलाफ दहेज एक्ट, घरेलू हिंसा और मारपीट के चार मुकदमे दायर किए थे। गुजर-बसर के लिए सफीना ने ब्यूटी पार्लर शुरू कर दिया था। शुक्रवार की शाम तकरीबन सात बजे सफीना का पति उसके ब्यूटी पार्लर पहुंचा। चाकू से सफीना के गर्दन, सिर और पेट पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। वह रक्तरंजित होकर ब्यूटी पार्लर में ही गिर गई। आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें