फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: बत्ती गुल होते ही स्टेशन का बड़ा हिस्सा डूब जाता है अंधेरे में, छोटे जनरेटर से चलाया जा रहा काम

Wed, 17 Jun 2026 02:02 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

बत्ती गुल होते ही मऊरानीपुर रेलवे स्टेशन के एक बड़े हिस्से में अंधेरा छा जाता है। रेल प्रशासन ने एक छोटा जनरेटर ही यहां रखा है, जो स्टेशन पर पर्याप्त उजाला नहीं बिखेर पाता है।
विज्ञापन
मऊरानीपुर रेलवे स्टेशन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रात्रि में रेलवे स्टेशन की बत्ती गुल होते ही प्लेटफॉर्म का एक बड़ा हिस्सा पूरी तरह से अंधेरे में डूब जाता है, जिससे यात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ती है। वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में रेल प्रशासन ने एक छोटा जनरेटर ही यहां रखा है, जो स्टेशन पर पर्याप्त उजाला नहीं बिखेर पाता है।
विज्ञापन


पिछले माह मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने स्टेशन का निरीक्षण कर निर्देश दिए थे कि स्टेशन पर पर्याप्त रोशनी के लिए बड़ी हैलोजन लगाई जाए, जिससे प्लेटफार्म पर पर्याप्त रोशनी हो सके। लेकिन, यहां हालात इतर हैं। बत्ती गुल होते ही स्टेशन के एक बड़े हिस्से में अंधेरा छा जाता है। इससे सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को उठानी पड़ती है। स्थानीय लोगों व यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से इस अव्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है।

यात्रियों ने यह कहा
पूरा प्लेटफॉर्म अंधेरे की चपेट में रहता है। जनरेटर से सिर्फ नाम मात्र की लाइट जल रही है। ऐसे में कभी भी अनहोनी हो सकती है।- संजय साहू, पुरानी मऊ
विज्ञापन

स्टेशन पर अंधेरा होने की वजह से बदमाशों का डर बना रहता है। ट्रेन आने पर भगदड़ हो सकती है, क्योंकि लाइट न होने से कुछ दिखाई नहीं देता है। संतराम अहिरवार, महेबा
विज्ञापन


इनका यह है कहना
निर्माण कार्य के दौरान 6 फीट केबल कट गई थी, जिसे जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। केबल आने के बाद बिजली की आपूर्ति सुचारू ढंग से शुरू हो जाएगी। - जय सिंह राजावत, स्टेशन प्रबंधक


अंधेरे में मऊरानीपुर स्टेशन, वीडियो...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें