फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: बेटे की शादी के कार्ड बांटने जा रहे पिता की हादसे में मौत, परिवार की खुशियां मातम में बदली

Fri, 24 Apr 2026 06:06 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

ग्राम हरपुरा निवासी अरविंद अहिरवार के बेटे की पांच मई को शादी है। बृहस्पतिवार को वह बेटे की शादी के कार्ड देने बरमपुरा जा रहे थे। लोहिया पुल के पास सामने से आ रही बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेटे की शादी के कार्ड बांटने जा रहे ग्राम हरपुरा निवासी अरविंद अहिरवार की सड़क हादसे में मौत हो गई, जिससे परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।
विज्ञापन


मऊरानीपुर थाना इलाके के ग्राम हरपुरा निवासी अरविंद अहिरवार (42) के बेटे की पांच मई को शादी है। बृहस्पतिवार को वह बेटे की शादी के कार्ड देने अपने साले के यहां बरमपुरा जा रहे थे। लोहिया पुल के पास सामने से आ रही बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। जबकि, उनकी मौत की खबर लगते ही परिजनों में रोना-पिटना मच गया। वहीं, हादसे में दूसरी बाइक पर सवार जालौन के एट थाना इलाके के ग्राम ईगोई कला निवासी मनोज कुमार व विपिन गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर गुरसराय थाना प्रभारी फूल सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों घायल को आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें