फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: दतिया नगर पालिका के क्लर्क ने फंदा लगाकर दी जान, विभागीय कार्यों की वजह से था परेशान

Mon, 23 Feb 2026 09:17 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

परिजनों का कहना है विभागीय कार्यों की वह कई दिनों से परेशान थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस अब आगे मामले की जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
फांसी। - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना प्रेमनगर के नाराई मोहल्ला निवासी दिलीप सिंह (54) पुत्र खेत सिंह ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। वह दतिया नगर पालिका में लिपिक पद पर तैनात थे। उनका शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का कहना है विभागीय कार्यों की वह कई दिनों से परेशान थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस अब आगे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


नाराई मोहल्ला में दिलीप परिवार के साथ रहते थे। पिछले कुछ दिनों से घर बनवा रहे थे। रविवार सुबह दिलीप चाय पीकर बिल्डिंग मटेरियल का सामान लेने चले गए। सामान लेकर लौटने के बाद अपने कमरे में चले गए। काफी देर तक नीचे न आने पर छोटा बेटा उनको बुलाने कमरे में गया। कमरा खोलते ही सामने पिता की लाश पंखे पर रस्सी के सहारे लटकी थी। यह देख वह चीख पड़ा। आसपास के लोग भी जमा हो गए। सूचना पर प्रेमनगर पुलिस पहुंच गई। दिलीप की मौत से रोना-पिटना मचा है। परिजनों का कहना है विभागीय कार्यों के चलते वह परेशान थे। प्रेमनगर थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय का कहना है मामले की आगे जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें