फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: एसएसपी आदेश के 72 घंटे बाद भी थानों से नहीं हटे सिपाही और कारखास, सोमवार को 370 का हुआ था तबादला

Fri, 24 Apr 2026 11:16 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

थानों एवं चौकियों में सिपाहियों एवं कारखासों पर हंटर चलाते हुए एसएसपी ने कई का एक-दूसरे थानों में तबादला कर दिया था। पहली दफा एक साथ इतने तबादले से महकमे में खलबली मच गई। लेकिन तीन दिन बाद भी ये सिपाही पुराने थानों में ही जमे हैं।
विज्ञापन
एसएसपी कार्यालय, झांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक साल से अधिक समय से थाने एवं चौकियों में जमे 370 सिपाहियों का एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने सोमवार को एक साथ तबादला किया था। सभी को तत्काल प्रभाव से उन थानों में नियुक्त भी कर दिया लेकिन, यह तबादला 72 घंटे बाद भी सिर्फ कागजों में ही दिख रहा है। गश्ती जारी होने के तीन दिन बाद भी सिपाही थानों से रिलीव नहीं हुए। सिपाही समेत कारखास अपने थानों में ही जमे हुए हैं।
विज्ञापन


थानों एवं चौकियों में सिपाहियों एवं कारखासों पर हंटर चलाते हुए एसएसपी ने कई का एक-दूसरे थानों में तबादला कर दिया था। पहली दफा एक साथ इतने तबादले से महकमे में खलबली मच गई। नवाबाद, कोतवाली, सीपरी बाजार, महिला थाने के तकरीबन सभी पुराने सिपाही दूसरे थानों में भेज दिए गए लेकिन तीन दिन बाद भी ये सिपाही पुराने थानों में ही जमे हैं जबकि तबादला आदेश में संशोधन नहीं हुआ। एसएसपी का कहना है कि होमगार्ड परीक्षा की वजह से यह अभी रिलीव नहीं हुए। परीक्षा के बाद इनको नए थानों में जाकर ज्वाइन करना होगा। प्रेमनगर से 38, कोतवाली से 31, सीपरी बाजार से 28, नवाबाद से 26, रक्सा से 21, सदर बाजार से 15, बबीना से 16 एवं महिला थाना से 18 सिपाही बदले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें