फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: मतदाता सूची में 72 हजार नाम जुड़े, 5612 कटे, जनपद में अब 14.24 लाख वोटर

Sat, 11 Apr 2026 09:47 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क

सार

19,687 लोगों ने मतदाता सूची में संशोधन कराया है। अब जिले में कुल वोटर 14,24,735 हो गए हैं। इनमें 7,60,472 यानी 53.37 फीसदी पुरुष और 6,64,204 यानी 46.61 फीसदी महिला मतदाता शामिल हैं। 59 वोटर ट्रांसजेंडर हैं।
 
विज्ञापन
वोटर लिस्ट - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) की ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी होने के बाद दावे-आपत्तियों का निस्तारण करके जनपद में 72 हजार नए वोटरों के नाम जोड़े गए हैं। जबकि 5612 नाम मतदाता सूची से कट गए हैं। शुक्रवार को निर्वाचन आयोग की ओर से जारी की गई अंतिम मतदाता सूची के बाद अब जनपद में 14.24 लाख वोटर हो गए हैं।
विज्ञापन


छह जनवरी 2026 तक मसौदा मतदाता सूची में जनपद में 13,57,725 वोटर थे। इसके बाद जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न विसंगतियों वाले 3,72,727 मतदाताओं को नोटिस जारी किया गया। सभी नोटिसों की सुनवाई के बाद अमान्य मिलने पर 584 के नाम काटे गए। इसके अलावा छह मार्च तक दावे और आपत्तियां मांगी गईं, जिनका निस्तारण 27 मार्च तक किया गया। फॉर्म-6 भरने पर जिले में 72622 नए वोटर बढ़े हैं। सबसे ज्यादा झांसी नगर विधानसभा क्षेत्र में 33123 वोटर बढ़े हैं। वहीं, फॉर्म-7 के आधार पर जिले में 5612 नाम काटे गए हैं। झांसी नगर विधानसभा क्षेत्र में ही सबसे ज्यादा 2010 नाम कटे हैं। इसके अलावा वोटर के नाम, पता, आयु समेत परिजनों की जानकारी में किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर 19,687 लोगों ने मतदाता सूची में संशोधन कराया है। इन सबके बाद जिले में कुल वोटर 14,24,735 हो गए हैं। इनमें 7,60,472 यानी 53.37 फीसदी पुरुष और 6,64,204 यानी 46.61 फीसदी महिला मतदाता शामिल हैं। 59 वोटर ट्रांसजेंडर हैं।


विधानसभा क्षेत्रवार अब ये है तस्वीर
बबीना  में कुल मतदाता-  3,05,051
झांसी नगर में कुल मतदाता- 4,13,724
मऊरानीपुर में कुल मतदाता- 3,86,455
गरौठा में कुल मतदाता 3,19,505

इनका यह है कहना
एसआईआर के तहत अंतिम मतदाता सूची जारी होने के बाद जनपद में 14,24,735 वोटर हो गए हैं। ड्राफ्ट मतदाता सूची के बाद 67010 वोटर बढ़े हैं। सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को शुक्रवार को मतदाता सूची की हार्ड और सॉफ्ट कॉपी उपलब्ध करा दी गई है। सभी मतदेय स्थलों पर सूची का प्रकाशन भी करा दिया गया है। - शिव प्रताप शुक्ला, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम प्रशासन।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें