फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: 70 हजार ने नहीं जमा किया गृहकर, एक अप्रैल से लगेगा 12 फीसदी ब्याज, नगर निगम ने भेजे नोटिस

Wed, 11 Mar 2026 11:21 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क

सार

नगर निगम में मौजूदा वित्तीय वर्ष में अब तक लगभग 28 करोड़ रुपये गृहकर जमा हो चुका है। कर विभाग को करीब 42 करोड़ रुपये गृहकर जमा करने का लक्ष्य मिला है।
विज्ञापन
नगर निगम, झांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निगम सीमा अंतर्गत आने वाले 70 हजार लोगों ने मौजूदा वित्तीय वर्ष का गृहकर अब तक जमा नहीं किया है। जो गृहकरदाता वित्तीय वर्ष 2025-26 का गृहकर जमा नहीं करते हैं, उन्हें एक अप्रैल से 12 फीसदी ब्याज देना होगा।
विज्ञापन


जीआईएस सर्वे के बाद महानगर की सीमा में गृहकर के दायरे में आने वाले भवनों की संख्या करीब दोगुनी हो गई है। आंकड़ों को देखें तो 2024 तक नगर निगम 1.12 लाख भवनों से गृहकर वसूलता था लेकिन जीआईएस सर्वे के बाद अब 2.25 लाख भवनों से गृहकर लिया जाना है। हालांकि, इनमें लगभग 65 हजार भूखंड स्वामी हैं, जिनका पता नगर निगम को नहीं चला है। ऐसे में इन्हें निगम प्रशासन की तरफ से नोटिस जारी नहीं किया जा सका है। शेष 1.60 लाख भवन स्वामियों को निगम प्रशासन ने गृहकर जमा करने का नोटिस भेजा है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अवधेश कुमार ने बताया कि मौजूदा वित्तीय वर्ष का गृहकर जमा करने के लिए गृहकरदाताओं के पास 31 मार्च तक का मौका है। उसके बाद 12 फीसदी ब्याज लगने लगेगा।

अब तक 28 करोड़ गृहकर हुआ जमा
नगर निगम में मौजूदा वित्तीय वर्ष में अब तक लगभग 28 करोड़ रुपये गृहकर जमा हो चुका है। कर विभाग को करीब 42 करोड़ रुपये गृहकर जमा करने का लक्ष्य मिला है। लक्ष्य पूरा करने के लिए सिर्फ तीन हफ्ते का समय बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें