फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर के पिता, पत्नी, बेटे, बीआईईटी के शिक्षक समेत 63 कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कोरोना वायरस का हमला तेज होता जा रहा है। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर के पिता, पत्नी और बेटे कोरोना की चपेट में आ गए हैं। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज से सेवानिवृत्त चिकित्सक, बीआईईटी के शिक्षक समेत कोरोना वायरस के 63 नए मामले सामने आए हैं। अब संक्रमितों का आंकड़ा 10997 पहुंच गया है।
विज्ञापन

रविवार को 3579 नमूनों की जांच की गई। इसमें आरटीपीसीआर मशीन से 1299, ट्रू नेट से 24 और एंटीजन किट से 2265 सैंपल जांचे गए। इनकी जांच में 63 संक्रमित मिले हैं। ये मरीज खजूरबाग, द्वारिका कॉलोनी, सूर्यपुरम कॉलोनी, बीएचईएल, आईटीआई, रानीगंज, शांतिकुंज कॉलोनी, राजगढ़, सिद्धेश्वर, गंधीगर का टपरा, दतिया गेट बाहर, शास्त्री नगर, पूंछ के सिकंदरा, नगरा, शिवाजी नगर, अतिथि कॉलोनी, नैनागढ़ नगरा, एल्डिको गार्डन में एक ही परिवार के तीन सदस्य, ओमशांति नगर, चंद्र विहार कॉलोनी, शास्त्री नगर, इसाईटोला, बंगलाघाट, रामजानकी पुरम, बुरहा, गड़ियाफाटक, छनियापुरा, कटरा बाजार पूंछ, वीरांगना नगर, खंडेराव गेट बाहर, मयूर विहार, जार पहाड़ के दंपती, आवास विकास कॉलोनी, सिविल लाइन, अशोक नगर, नंदनपुरा, अंबाबाय, बामौर, पुलिस लाइन, खुशीपुरा, बरुआसागर, पुलिस नंबर नौ, शिव दुर्गा नगर, बंगरा के दंपती, तिलयानी बजरिया, सदर बाजार, सदर बाजार आदि क्षेत्रों के रहने वाले हैं। इसके अलावा ओरछा के शास्त्री नगर और छतरपुर के विक्रमपुर का भी एक भी मिला है। वहीं, दो मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज भी कर दिए गए। मौजूदा समय में संक्रमितों की संख्या 10997 हो गई है, जबकि एक्टिव केस भी बढ़कर 381 पहुंच गए हैं। रिकवरी रेट घटकर 94.95 प्रतिशत हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें