फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: मां के गहने चुराने वाले बेटे की निशानदेही पर 34 सोने के गहने बरामद, पहले भी कर चुका ढाई करोड़ की चोरी

Wed, 08 Jul 2026 07:04 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

छह करोड़ के सोने के गहनों की चोरी मामले में घर का इकलौता बेटा ही आरोपी निकला। पहले भी वह घर से करीब ढाई करोड़ रुपये चोरी करके भाग चुका।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : विभाग।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मां के छह करोड़ के सोने के गहनों को चोरी करने वाले शिवम गुप्ता की निशानदेही पर मंगलवार को पुलिस ने 34 गहने बरामद कर लिए। बाजार में इनकी कीमत करीब 40 लाख रुपये है। शिवम ने इनको कोतवाली स्थित सराफा बाजार में गिरवी रखे थे। पूछताछ में शिवम ने बताया कि बाकी के गहने उसने बेच दिए। पता लगाने पर इनको गला दिए जाने की बात सामने आई। पुलिस बाकी के गहनों को भी बरामद करने में जुटी है। आरोपी को पूछताछ के बाद बुधवार के कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


बीएचईएल निवासी शशि गुप्ता के घर की अलमारी से 357 तोला सोने के गहने चोरी हो गए थे। बाजार में इनकी कीमत करीब छह करोड़ रुपये आंकी गई। छानबीन करने पर पुलिस को शशि के दत्तक पुत्र शिवम पर शक हो गया। पूछताछ करने पर उसने गहनों को चोरी करने की बात मान ली। क्षेत्राधिकारी प्रिया सिंह ने बताया शिवम शराब पीने के साथ जुआ खेलने का आदी है।

2022 में भी वह घर से करीब ढाई करोड़ रुपये चोरी करके भाग चुका लेकिन, इकलौता पुत्र होने के नाते परिजनों ने उसे माफ कर दिया। पुलिस से कोई शिकायत नहीं की गई थी। इसके बाद भी उसकी आदत नहीं बदली। शिवम पर काफी कर्ज हो गया था। इसे चुकाने के लिए घर से गहने चुराने लगा। कई गहने बेच दिए जबकि कुछ गिरवी रख दिए। 22 जून को गहनों का बक्सा खुलने पर उसके खेल का भंडाफोड़ हो गया। पुलिस के मुताबिक शिवम की निशानदेही पर सात जोड़ी सोने के कंगन, एक सोने का कड़ा, 13 अंगूठियां, एक जोड़ी ईयर रिंग, एक छोटा हार, दो चेन और एक लंबी चेन सहित कुल 34 सोने के आभूषण बरामद कर लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें