फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: जुर्माना जमा न करने पर 33 वाहन ब्लैक लिस्ट, खनिज विभाग ने की कार्रवाई

Tue, 30 Sep 2025 09:17 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

88 वाहन मालिकों को नोटिस भी जारी किए गए हैं। इन वाहनों का भी अवैध परिवहन में पूर्व में चालान किया गया था। यह भी काफी समय से अपना चालान जमा नहीं कर रहे थे।
विज्ञापन
खनिज विभाग, झांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बगैर रवन्ना फर्राटा भरने वाले वाहनों के कई बार चालान हुए। जमा करना तो दूर वह सड़क पर बेरतीब दौड़ रहे थे। ऐसे वाहनों को चिन्हित करते हुए खनन विभाग ने ब्लैक लिस्ट कर दिया है। इनके ऊपर 51 लाख रुपये से अधिक जुर्माने की राशि बकाया बनी हुई थी। खनिज विभाग ने परिवहन विभाग को कार्रवाई के लिए सूची भेज दी है।
विज्ञापन


झांसी जनपद में बालू से लेकर गिट्टी का बड़े पैमाने पर उत्पादन हैं। कई गाड़ियां अधिक मुनाफा प्राप्त करने ओवरलोड सामग्री लेकर चलती है। ओवरलोड गाड़ियों के संचालन पर खनिज व परिवहन विभाग के अफसर कार्रवाई कर चालान करते हैं। बावजूद इसके कोई ध्यान नहीं दिया। विभाग ने इनको नोटिस भी दिया। डीएम मृदुल चौधरी ने खान विभाग के अफसर आरपी सिंह से ऐसे वाहनों की सूची तलब की। सूची में शामिल 33 वाहन ऐसे मिले, जिन पर 2 बार से अधिक चालान है, और जमा करने में बिल्कुल भी दिलचस्पी नहीं ली। डीएम ने यह सूची परिवहन विभाग को भेजकर ब्लैक लिस्ट करते कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। परिवहन विभाग ने वाहनों को ब्लैक लिस्ट कर दिया है। जल्द ही इन पर आगे की कार्रवाई कर परमिट निरस्त किया जाएगा।

88 वाहन मालिकों को जारी किए नोटिस

88 वाहन मालिकों को नोटिस भी जारी किए गए हैं। इन वाहनों का भी अवैध परिवहन में पूर्व में चालान किया गया था। यह भी काफी समय से अपना चालान जमा नहीं कर रहे थे। इनके ऊपर 44 लाख से अधिक बकाया बना हुआ है। विभाग ने एक सप्ताह का समय दिया है। यदि वह अपना बकाया जमा नहीं करते हैं तो इनके खिलाफ भी ब्लैक लिस्ट की कार्रवाई करते हुए परमिट कैंसिल कराया जाएगा।
विज्ञापन


एक सप्ताह में दो दर्जन डंपर के चालान

अवैध खनिज परिवहन करने वाले वाहनों के खिलाफ विभाग लगातार अभियान चला रहा है। जिलाधिकारी के निर्देश पर वरिष्ठ खान अधिकारी आरपी सिंह व इंस्पेक्टर अतुल दुबे की टीम क्षेत्र में लगातार कार्रवाई कर रही हैं। 24 सितंबर से अब तक कुल दो दर्जन वाहनों के चालान कर कार्रवाई की गई। इनसे करीब 5 लाख रुपये से अधिक जुर्माना लगाया गया है। बताया गया कि यह अभियान आगे भी अनवरत रूप से जारी रहेगा।

झांसी वरिष्ठ खान अधिकारी आरपी सिंह ने बताया कि अवैध खनिज परिवहन में कार्रवाई के बाद वाहन मालिक चालान जमा नहीं कर रहे थे। इनके ऊपर एक से अधिक चालान थे। जिलाधिकारी की ओर से परिवहन विभाग को पत्र भेजकर इन वाहनों को ब्लैक लिस्ट किया गया है। यदि यह जुर्माना जमा नहीं करेंगे तो इनके खिलाफ आगे भी ओर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें