पुलिस विभाग में तैनात सिपाही से लेकर इंस्पेक्टरों की बिगड़ी कार्यशैली व शिकायतों की गोपनीय जांच रिपोर्ट डीजीपी कार्यालय तक पहुंच गई है। रेंज के झांसी, ललितपुर व जालौन में तैनात 26 पुलिसकर्मियों को लेकर तमाम शिकायतें की गई हैं।
विज्ञापन
पुलिस महानिरीक्षक आकाश कुलहरि ने उक्त आरोप व शिकायतों की जांच कर इसकी रिपोर्ट डीजीपी मुख्यालय भेजी है। जल्द ही ऐसे पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गाज गिर सकती है।
शिकायतों के आधार पर झांसी, ललितपुर व जालौन में तैनात सिपाही से लेकर इंस्पेक्टर तक की गोपनीय जांच कराई गई है। इसकी रिपोर्ट डीजीपी मुख्यालय भेजी गई है। अभी कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस महानिरीक्षक आकाश कुलहरि ने बताया कि झांसी रेंज के 26 पुलिसकर्मियों की शिकायतें मिली थीं। जांच कर रिपोर्ट डीजीपी कार्यालय भेज दी गई है।