फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: सरकारी ठेका दिलाने के नाम पर 26.5 लाख की ठगी, मामला दर्ज

Mon, 20 Oct 2025 10:20 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है कि ठग रुपया वापस मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
थाना शहर कोतवाली, झांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी विभागों में ठेका दिलाने का झांसा देकर सीतापुर के युवक ने करीब साढ़े 26 लाख रुपये की ठगी कर ली। बाहर दतिया गेट निवासी पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है कि ठग रुपया वापस मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


कोतवाली थाना क्षेत्र के बाहर दतिया गेट निवासी जयकरन पुत्र जमुना सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि दिसंबर 2022 में उसकी मुलाकात सीतापुर के गांव कन्हरिया कथूरा निवासी विवेक कुमार सिंह पुत्र विनोद कुमार सिंह से हुई। विवेक ने उसे झांसा दिया कि प्रदेश में सरकारी विभागों में उसकी अच्छी पहचान है और वह विभागों में आपूर्ति होने वाली सामग्री और आउटसोर्सिंग से संबंधित कार्यों के ठेके किसी को भी आसानी से दिला सकता है। विवेक के झांसे में आकर उसने माता व पिता के खाते से विभिन्न तिथियों में 26,45,000 रुपया ले निकाल लिया और विवेक को दे दिया लेकिन किसी भी विभाग में ठेका नहीं दिलाया। परेशान होकर जयकरन ने 11 अक्तूबर 2025 को फोन कर विवेक से काम दिलाने या फिर रुपया वापस करने को कहा। यह सुनकर विवेक ने गालियां देनी शुरू कर दी। धमकाया कि दोबारा रुपये की मांग की तो उसे व उसके परिवार को जान से मरवा देगा। जयकरन की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें