फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: बिना टिकट पकड़े 156 यात्री, एक लाख से अधिक जुर्माना वसूला, अचानक कार्रवाई से शौचालय में छिपे

Fri, 12 Sep 2025 08:53 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झांसी मंडल के बरुआसागर रेलवे स्टेशन पर एक विशेष मजिस्ट्रेट चेकिंग एवं बस रेड टिकट जांच अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी मंडल के बरुआसागर रेलवे स्टेशन पर एक विशेष मजिस्ट्रेट चेकिंग एवं बस रेड टिकट जांच अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रेलवे झांसी अरुण क्रांति यशोदास एवं सहायक वाणिज्य प्रबंधक अनिल श्रीवास्तव के नेतृत्व में की गई।

विज्ञापन


जांच के दौरान ट्रेन नंबर 11801, 64612, और 20976 को बरुआसागर स्टेशन पर निर्धारित समय से अतिरिक्त ठहराव देकर गहन टिकट जांच की गई। अचानक की गई इस कार्रवाई से बचने के लिए कुछ बिना टिकट यात्री शौचालयों में छिपने लगे, जिन्हें बाहर निकाल कर नियमानुसार कार्रवाई की गई। कुल 156 बिना टिकट यात्रियों को पकड़कर ट्रेन से उतार कर बस से रेलवे कोर्ट झांसी लाया गया। जहां इनसे कुल ₹1,14,860/- का जुर्माना वसूला गया।

इस प्रभावी अभियान में टिकट चेकिंग स्टाफ के कुल 29 कर्मचारी, सहायक सुरक्षा अधिकारी कृष्णानंद तिवारी सहित रेलवे सुरक्षा बल व GRP के जवान भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें