फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी से 1300 एक्स-रे प्लेट गायब, घोटाले की आशंका के चलते शुरू हुई जांच

Thu, 02 Oct 2025 06:59 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

किसी रोगी की जांच ट्राइमेक्स तो किसी का बीएमएस एक्सरे प्लेट पर होती है। इसकी सरकारी खरीद की कीमत क्रमश: 64 रुपये और 35 रुपये होती है।
विज्ञापन
झांसी मेडिकल कालेज - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी के एक्स-रे सेंटर से बड़े स्तर पर प्लेटें गायब हो गई हैं। कॉलेज प्रशासन ने जांच के निर्देश दिए हैं। सूत्रों के अनुसार, अगस्त में 1300 से ज्यादा एक्सरे प्लेट का ब्यौरा नहीं मिला है। अब बड़े घोटाले की आशंका में अन्य माह का भी रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में आने वाले गंभीर रोगियों के एक्सरे किए जाते हैं। किसी रोगी की जांच ट्राइमेक्स तो किसी का बीएमएस एक्सरे प्लेट पर होती है। इसकी सरकारी खरीद की कीमत क्रमश: 64 रुपये और 35 रुपये होती है।

कॉलेज प्रशासन को जानकारी मिली कि अगस्त में इमरजेंसी सेंटर से भारी मात्रा में एक्सरे प्लेटें गायब हैं। कागज में इनका इस्तेमाल दिखाया जा रहा है मगर रोगियों की संख्या से मिलान करने पर आंकड़ा सही नहीं मिल रहा है। बड़े स्तर पर गड़बड़ी की आशंका पर प्रधानाचार्य डॉ. मयंक सिंह ने सीएमएस डॉ. सचिन माहुर को जांच के निर्देश दिए हैं। पूरे मामले की प्राथमिक जांच में करीब 1300 एक्सरे प्लेटों की गड़बड़ी पकड़ी गई है। इनकी कीमत करीब 65 हजार रुपये है।
विज्ञापन


जांच अधिकारी डॉ. सचिन माहुर ने बताया कि प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है। अन्य माह के भी रिकॉर्ड का मिलान कराया जाएगा। यदि कोई दोषी मिलेगा तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें