फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: 12 हजार ने नहीं भरा रिटर्न, अब ब्याज सहित लगेगा जुर्माना, जीएसटी विभाग ने व्यापारियों पर कसा शिकंजा

Thu, 19 Mar 2026 08:33 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

विभाग ने ऐसे करीब 12 हजार फर्म के व्यापारियों को चिह्नित किया है, जिन्होंने पिछले तीन माह से रिटर्न दाखिल नहीं किया है। अब ऐसे सभी व्यापारियों को ब्याज सहित रिटर्न दाखिल करना होगा।
विज्ञापन
जीएसटी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीएसटी विभाग ने अब पिछले तीन माह से रिटर्न दाखिल न करने वाले व्यापारियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग ने ऐसे करीब 12 हजार फर्म के व्यापारियों को चिह्नित किया है, जिन्होंने पिछले तीन माह से रिटर्न दाखिल नहीं किया है। अब ऐसे सभी व्यापारियों को ब्याज सहित रिटर्न दाखिल करना होगा। इस पर विभाग जुर्माना भी वसूल करेगा।
विज्ञापन


जीएसटी परिक्षेत्र में विभाग में करीब 40 हजार से ज्यादा फर्म पंजीकृत हैं। इसमें करीब 12 हजार ऐसी फर्म है, जिन्होंने पिछले तीन माह से जीएसटी रिटर्न दाखिल (3बी) नहीं किया है। विभाग ने पहले भी फर्म संचालकों को नोटिस जारी किया था लेकिन अभी तक ऐसे व्यापारियों ने रिटर्न दाखिल नहीं किया है। इधर, वित्तीय वर्ष 2025-26 का अंतिम माह चल रहा है।

तीन माह से जीएसटी रिटर्न दाखिल न करने वाले करीब 12 हजार व्यापारियों को चिह्नित किया गया है। इन्हें 20 मार्च तक रिटर्न जमा कराना है। अधिकांश व्यापारी अंतिम चरण में रिटर्न दाखिल करते हैं लेकिन 20 मार्च तक जीएसटी रिटर्न दाखिल न करने पर ब्याज सहित जुर्माना वसूला जाएगा। - डीके सचान, एडीशनल कमिश्नर ग्रेड वन, झांसी परिक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें