फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: दिसंबर में सवा लाख पात्रों को नहीं मिल पाएगा राशन, ई-केवाईसी की रफ्तार धीमी होने के कारण लाभ से वंचित

Wed, 26 Nov 2025 08:32 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

मुफ्त में मिलने वाले राशन में घालमेल न हो और पात्रों को ही गेहूं व चावल मिले, इसके लिए ई-केवाईसी की व्यवस्था की गई है। लेकिन यह व्यवस्था कई के लिए परेशानी का सबब बन गई है।
विज्ञापन
आधार अपडेशन की रफ्तार धीमी होने से ई-केवाईसी में परेशानी - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुफ्त में मिलने वाले राशन में घालमेल न हो और पात्रों को ही गेहूं व चावल मिले, इसके लिए ई-केवाईसी की व्यवस्था की गई है। लेकिन यह व्यवस्था कई के लिए परेशानी का सबब बन गई है।
विज्ञापन


आधार अपडेशन की रफ्तार धीमी होने से ई-केवाईसी में आ रही दिक्कत के कारण अगले महीने दिसंबर में सवा लाख पात्र राशन से वंचित रह सकते हैं। राशन कार्ड पर प्रति यूनिट हर महीने तीन किलो चावल और दो किलो गेहूं देने का प्रावधान है। कुछ महीने पहले शासन ने अनिवार्य कर दिया है कि हर कार्डधारक की ई-केवाईसी कराई जाए ताकि पीओएस मशीन पर उनका अंगूठा लगाया जा सके और सही हाथों में राशन पहुंचे। लेकिन इस व्यवस्था में आधार आड़े आ रहा है। आधार अपडेशन के लिए जो केंद्र बनाए गए हैं, वहां रोजाना 50 लोगों को ही टोकन मिल पा रहा है। लिहाजा बेहद कम लोगों के आधार अपडेट हो पा रहे हैं। आधार अपडेट न होने से ई-केवाईसी भी नहीं हो पा रही है। इससे राशन मिलने में दिक्कत आएगी।

आधार बनाने के कई केंद्र फिर भी समस्या बरकरार
आधार अपडेशन के लिए प्रशासन ने कई केंद्र बनाए हैं। सीपरी बाजार, मानिक चौक, मुख्य डाकघर, विकास भवन, कचहरी चौराहे पर केंद्र बनाए गए हैं। कुछ अन्य केंद्र भी हैं लेकिन कम लोगों के ही आधार अपडेट हो पा रहे हैं। इस कारण कई उपभोक्ताओं के अंगूठे के निशान नहीं लग सकेंगे।
विज्ञापन


एक तारीख को अपडेट होती है साइट
आपूर्ति विभाग की साइट हर माह की एक तारीख को अपडेट होती है। इस तारीख से पहले अगर आधार अपडेट नहीं हुआ तो अगले माह उपभोक्ताओं को राशन नहीं मिल सकेगा।जिले में है 383452 राशन कार्ड : जिले में 3,83,452 राशन कार्ड हैं, इसमें 14, 17,218 सदस्य हैं।इनमें 31, 592 ऐसे बच्चे हैं जिनकी उम्र 5 वर्ष से कम है, उन्हें ई-केवाईसी से छूट दी गई है। 14,38, 626 पात्रों को ई-केवाईसी करानी है, इनमें अब तक 1303626 की केवाईसी हो चुकी है। करीब दस हजार नए कार्ड बने हैं। बाकी 1,35000 को ई-केवाईसी कराने की जरूरत है। उन्हें अगले माह राशन नहीं मिल पाएगा।

अपने क्षेत्र में कराएं आधार अपडेट
बैंक, पोस्ट ऑफिस समेत शहर के हर इलाके में आधार अपडेशन के लिए केंद्र बनाए गए हैं। जिन उपभोक्ताओं के आधार अपडेट नहीं हैं, अंगूठे पीओएस मशीन पर नहीं आ रहे तो संबंधित केंद्र पर जाकर अपना आधार अपडेट कराएं। फिर भी अगर आधार अपडेट नहीं हो रहा तो विकास भवन स्थित पूर्ति अधिकारी के कार्यालय में संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें