फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों का झांसी से हरिद्वार का टूटा सीधा लिंक, कुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कोरोना काल में झांसी से हरिद्वार के लिए उपलब्ध लोकमान्य तिलक हरिद्वार एसी स्पेशल एक्सप्रेस का संचालन भी 28 जनवरी तक के लिए निरस्त कर दिया गया है। इससे कुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं की दिक्कतें बढ़ गईं हैं। अब अगर उनको ट्रेन से जाना है तो दिल्ली में गाड़ी बदलनी होगी।
विज्ञापन

हरिद्वार में 14 दिसंबर से कुंभ शुरू हो गया है, जो महाशिवरात्रि तक चलेगा। कुंभ में स्नान के लिए हजारों श्रद्धालु बुंदेलखंड से जाते हैं। वैसे झांसी से हरिद्वार के लिए चार ट्रेनें उपलब्ध हैं। इनमें मुंबई लोकमान्य तिलक हरिद्वार एक्सप्रेस एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, मदुरई देहरादून सुपरफास्ट एक्सप्रेस, उज्जैन से देहरादून जाने वाली उज्जैनी एक्सप्रेस व पुरी से हरिद्वार जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस शामिल हैं। कोरोनाकाल में झांसी से हरिद्वार के लिए सिर्फ मुंबई लोकमान्य तिलक हरिद्वार एक्सप्रेस एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस चल रही थी। यह ट्रेन भी सप्ताह में दो दिन मंगलवार व शुक्रवार को जाती है। मगर आगामी कोहरे के मद्देनजर रेल प्रशासन ने लोकमान्य तिलक से हरिद्वार के बीच चलने वाली एसी स्पेशल सुपरफास्ट एक्सप्रेस का संचालन भी 21 दिसंबर से 28 जनवरी तक बंद कर दिया है। इस ट्रेन के निरस्त होने के कारण हरिद्वार कुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं के समक्ष समस्या खड़ी हो गई है।
प्रयागराज भेजे जाएंगे वाणिज्य कर्मचारी
झांसी। प्रयागराज में 13 जनवरी से 12 मार्च तक माघ मेले का आयोजन होगा। इस अवधि में अलग- अलग तिथियों में पड़ने वाले मकर संक्रांति, पुष्य पूर्णिमा, मौनी अमावस्या, बसंत पंचमी, माघ पूर्णिमा व महाशिवरात्रि पर धार्मिक आयोजना के चलते रेलवे स्टेशन पर भीड़ रहने की उम्मीद है। प्रयागराज स्टेशन पर यात्री सुविधाएं दुरुस्त बनीं रहें इसके लिए आगरा और झांसी मंडल से बुकिंग, आरक्षण व टिकट चेकिंग स्टाफ की मांग की गई है। हर बार आठ बुकिंग क्लर्क, चार आरक्षण कर्मी व पंद्रह टिकट चेकिंग कर्मी भेजे जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें