फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैग से चुराए जेवरात, मुकदमा दर्ज

Thu, 11 Jun 2015 01:27 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन

झांसी। ट्रेन में यात्री का मददगार बनकर बैठा एक बदमाश बैग में रखे जेवरात लेकर रफूचक्कर हो गया। पीड़ित की तहरीर पर जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।


दी गई तहरीर में मऊरानीपुर के नई बस्ती निवासी जितेंद्र कुमार ने बताया कि वह बुधवार को झांसी में रहने वाली अपनी बहन उर्मिला को लेकर झांसी- बांदा पैसेंजर से मऊरानीपुर जा रहा था। सामान अधिक होने के कारण एक व्यक्ति झांसी स्टेशन पर उसकी मदद करने लगा। उक्त व्यक्ति ने प्लेटफार्म से सामान उठाकर कोच के अंदर ऊपर वाली बर्थ पर रख दिया। ट्रेन चलने पर वह कुछ देर बात करता रहा और इसके बाद तबीयत ठीक न होने की बात कहकर ऊपर की बर्थ पर उसके सामान के बगल में जाकर बैठ गया।
विज्ञापन



ओरछा स्टेशन पर वह उतरकर चला गया। वह जब मऊरानीपुर अपने घर पहुंचा तो बैग में रखे जेवरातों को गायब पाकर हैरान हो गया। उक्त बदमाश उनके बैग में रखा एक सोने का हार, मंगलसूत्र, छह अंगूठियां, झुमकी चोरी कर ले गया था। जीआरपी ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें