झांसी। झांसी डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में 16 से 18 जुलाई तक तीन दिवसीय अंपायर और स्कोरर कार्यशाला आयोजित हुई। इसमें शामिल अभ्यर्थियों की परीक्षा भी हुई थी, जिसमें 13 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए। इनमें महिला क्रिकेटर अदिति शर्मा टॉपर रहीं। दूसरे स्थान पर मोहम्मद आरिफ रहे।
जेडीसीए के अध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि उत्तीर्ण अभ्यर्थियों में 11 अंपायर व दो स्कोरर की परीक्षा के है। यह उत्तीर्ण अभ्यर्थी यूपीसीए के द्वारा आयोजित किए जाने वाली प्रदेश स्तरीय परीक्षा में शामिल होंगे। सचिव अरविंद कपूर ने बताया कि इस तरह की कार्यशाला झांसी में पहली बार आयोजित की गई थी। झांसी के क्रिकेटरों को प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट मैचों में अंपायरिंग व स्कोरर के अधिक से अधिक मौके मिलेंगे। जेडीसीए की कार्यशाला को प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है। क्योंकि प्रदेश में हुई सभी कार्यशालाओं में झांसी में उत्तीर्ण हुए अभ्यर्थियों का प्रतिशत सबसे अधिक है। उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को प्रशांत सिंह, पंकज मल्होत्रा व संजय साहनी आदि ने शुभकामनाएं दी।