झांसी। शुक्रवार को डीएसए रेलवे मैदान पर जेडीसीए द्वारा झांसी, ललितपुर एवं महोबा के चयनित हुए अंडर-14 आयु वर्ग के खिलाड़ियों का मैच खेला गया। टीम ए और टीम बी के बीच ट्रायल मैच आयोजित हुआ। इसमें टीम बी ने टीम ए को हराया।
जेडीसीए ए टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 45 ओवरों में आठ विकेट खोकर 212 रन बनाए। जिसमें सिद्धार्थ सेन ने 64 गेंदों में नाबाद 72 रन बनाए। वहीं, निहाल गांगिल ने 49, शशांक लिटेरिया ने 21 रन बनाए। जेडीसीए बी टीम की ओर से असीम त्रिपाठी ने चार विकेट लिए। तमोगन गुप्ता, एमान मकरानी व अमितेश शुक्ला ने एक-एक विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेडीसीए बी टीम के ओपनर बल्लेबाज मोहित परिहार ने नाबाद 86 रन बनाते हुए टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। वहीं राज श्रीवास्तव ने 29, उज्ज्वल ने नाबाद 13 और पियूष शर्मा ने 17 रनों की पारी खेलते हुए 39 ओवरों में ही चार विकेट से मैच जीत लिया। जेडीसीए ए टीम की ओर से सिद्धार्थ सिंह ने दो, शशांक लिटौरिया,आरेंद्र कुमार एवं सीताराम दास ने एक-एक विकेट लिया। मैच के दौरान पीयूष नामदेव व राघवेंद्र सिंह निर्णायक की भूमिका में रहे।