फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: जल्द धरातल पर उतरेंगी जेडीए की 55 करोड़ की परियोजनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। झांसी विकास प्राधिकरण की लगभग 55 करोड़ की परियोजनाएं जल्द धरातल पर उतरेंगी। इसमें बहुउद्देश्यीय केंद्र, इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और ट्रांसपोर्ट नगर फेज-1 शामिल है। मार्च तक इनका भी लोकार्पण होने की उम्मीद है। जेडीए की ओर से पॉलिटेक्निक मैदान में 22 एकड़ भूमि पर दो हजार लोगों की क्षमता वाले बहुउद्देशीय केंद्र का निर्माण करवाया जा रहा है। इस पर 30 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। यहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लेकर प्रदर्शनी, सम्मेलन आदि हो सकेंगे। लगभग 90 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। इसके अलावा 17 करोड़ से युवाओं के लिए झांसी क्लब में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनवाया जा रहा है। इसका काम भी 95 फीसदी पूर्ण हो चुका है। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इंडोर गेम्स बैडमिंटन, टेबल टेनिस, बास्केटबॉल, वॉलीबाल, बॉक्सिंग, वेटलिफ्टिंग और जिम्नास्टिक के अलग-अलग कोर्ट बन रहे हैं। यहां एक साथ 22 खेल हो सकेंगे। वहीं, करारी में जेडीए 200 एकड़ में ट्रांसपोर्ट नगर विकसित कर रहा है। इसका दो चरणों में निर्माण करवाया जा रहा है। लगभग आठ करोड़ से 50 एकड़ में ट्रांसपोर्ट नगर के फेज-1 का निर्माण हो रहा है। यहां पर 50 दुकानें भी बनकर तैयार हैं। जल्द ही नीलामी के जरिये इनका आवंटन कर दिया जाएगा। जेडीए की 55 करोड़ के ये तीनों ही परियोजनाएं मार्च में शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें