झांसी। कोचीन में आयोजित ट्रांसफ्यूजन कॉन्क्लेव में चार मानक पूरे करने पर जिला अस्पताल के रक्त केंद्र को देश में प्रथम स्थान मिला है। रक्त केंद्र एवं पैथोलॉजी प्रभारी डॉ. सुशील कुमार गुप्ता ने बताया कि पांच व छह फरवरी को राष्ट्रीय रक्त संचरण परिषद तथा राज्य संचरण परिषद केरला ने कॉन्क्लेव आयोजित की। चार पैरामीटर कंपोनेंट फोरमेशन, वॉलेंट्री डोनर्स, ब्लड डिस्ट्रेक्शन शून्य और एक कैंप में 40 यूनिट से अधिक ब्लड डोनेशन शत-प्रतिशत पूरे करने पर प्रथम पुरस्कार मिला है। उन्होंने बताया प्रोत्साहन प्रमाणपत्र व ट्रॉफी एनबीटीसी प्रमुख कृष्ण कुमार ने प्रदान की। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय मंडलीय प्रमुख अधीक्षक डॉ. प्रमोद कुमार कटियार और निवर्तमान आईएमए अध्यक्ष डॉ. प्रताप सिंह को दिया है। ब्यूरो