फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: एक करोड़ की लागत से जेडीए विकसित करेगा नगर वन

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। एक करोड़ की लागत से जेडीए भगवंतपुरा में नगर वन विकसित करेगा। नगर वन विकसित करने के साथ ही जेडीए यहां अन्य सामुदायिक सुविधाओं का विकास करेगा। बरुआसागर झरना के आसपास के इलाके में भी जेडीए विकास कार्यों पर एक करोड़ रुपये खर्च करेगा।
विज्ञापन

मंगलवार को बोर्ड अध्यक्ष एवं मंडलायुक्त आदर्श सिंह की अध्यक्षता में हुई अवस्थापना बोर्ड की बैठक में इन सभी प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई। अवस्थापना बोर्ड के सम्मुख छह महत्वपूर्ण प्रस्ताव पेश किए गए। इनमें कलक्ट्रेट परिसर स्थित भवन के लिए दस करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई। इसी तरह भगवंतपुरा में नगर वन विकसित किया जाएगा। इस पर कुल एक करोड़ रुपये खर्च होंगे। यहां नगर वन विकसित करने समेत सामुदायिक सुविधाओं का भी विकास किया जाएगा। इसके अलावा बरुआसागर में किला एवं झरना के आसपास के इलाके को भी विकसित किए जाने का प्रस्ताव बोर्ड के सामने पेश किया गया। बोर्ड ने विचार-विमर्श करने के बाद इसे मंजूर कर दिया। इन कार्यों के लिए कुल एक करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। बैठक में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार, उपाध्यक्ष आलोक यादव, नगर आयुक्त पुलकित गर्ग समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें