फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: खाली संपत्तियों की साल में तीन बार ई-नीलामी करेगा जेडीए

Wed, 02 Sep 2026 01:35 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। झांसी विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने अपनी अनिस्तारित संपत्तियों को लोगों तक आसानी से पहुंचाने के लिए ई-नीलामी की नई नीति तैयार की है। इसके तहत अब जेडीए की अनिस्तारित संपत्तियों की हर चार महीने में ऑनलाइन नीलामी कराई जाएगी। जेडीए की विभिन्न आवासीय योजनाओं में मौजूद करीब 89 अनिस्तारित संपत्तियां इसमें शामिल होंगी। इनमें आवासीय संपत्तियों के साथ-साथ कमर्शियल प्लॉट भी शामिल हैं।
विज्ञापन

जेडीए की अनिस्तारित संपत्तियों की वजह से करीब 25 करोड़ रुपये अटका हुआ है। इसको देखते हुए जेडीए ने यह नई कवायद शुरू की है। इसके तहत ई-ऑक्शन अप्रैल, अगस्त और दिसंबर में कराया जाएगा। नीलामी से पहले जेडीए की सभी अनिस्तारित संपत्तियों को ऑनलाइन प्रदर्शित किया जाएगा। इसके जरिये कोई भी घर बैठे संपत्तियों का विवरण देख सकेगा। ई-नीलामी में वह आसानी से हिस्सा भी ले सकेगा। इच्छुक खरीदारों को जेडीए कार्यालय के चक्कर लगाने के बजाय ऑनलाइन ही संपत्ति की जानकारी मिलेगी। नियमित ई-ऑक्शन के अलावा नवरात्र और धनतेरस जैसे विशेष अवसरों पर स्पेशल ई-ऑक्शन होगा। जेडीए उपाध्यक्ष हिमांशु गौतम का कहना है कि नई व्यवस्था में संपत्तियों को ऑनलाइन प्रदर्शित करने और ई-नीलामी कराने से प्रक्रिया में पारदर्शिता भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें