फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेडीए ने सील की मनमाने ढंग से बनाई गई इमारत

विज्ञापन
jda seejes a building - फोटो : REPORTERS
विज्ञापन
झांसी। बालाजी मार्ग पर नियमों को ताक पर रखकर मनमाने ढंग से बनाई गई एक स्कूल की इमारत को झांसी विकास प्राधिकरण की टीम ने शुक्रवार को सील कर दिया। हालांकि, इससे पहले भवन स्वामी को नोटिस जारी किया गया था, बावजूद निर्माण नियमानुसार नहीं किया गया। इस पर उक्त कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

बालाजी मार्ग पर स्कूल भवन का निर्माण किए जाने की जानकारी होने पर झांसी विकास प्राधिकरण की ओर से भवन स्वामी फादर स्टीफेन को नोटिस जारी किया गया था। बावजूद, भवन का निर्माण जारी रहा। भूतल और प्रथम तल का निर्माण कर फिनिशिंग का काम किया जाने लगा। इसकी भनक लगने पर जेडीए उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार दीक्षित के निर्देश पर शुक्रवार की दोपहर जेडीए की टीम मौके पर पहुंची। यहां इमारत को सील कर दिया गया। टीम में सहायक नगर नियोजक जितेंद्र सिंह, अवर अभियंता शोभाराम व संतोष वर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें