फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिनेमा हॉल की जगह होटल का हो रहा था निर्माण

विज्ञापन
jda seal building
विज्ञापन
झांसी। इलाइट सीपरी मार्ग डमरू सिनेमा को तोड़कर पांच मंजिला इमारत का निर्माण कराया गया था। साथ ही निर्माण कार्य जारी था। जेडीए द्वारा जांच करने पर ऊपरी मंजिलों पर होटल का निर्माण पाया था। इस पर जेडीए ने होटल के कमरों को तोड़कर सिनेमा हॉल बनाने का आदेश दिया था। स्वामी द्वारा अनदेखी करने पर बुधवार को इमारत की ऊपरी तीन मंजिला को जेडीए ने सील कर दिया है।
विज्ञापन

बदलते दौर के चलते सालों से संचालित की जा रही डमरू सिनेमा को वर्ष 2010 में बंद कर दिया गया था। सिनेमा हॉल बंद होने के स्वामी द्वारा सिनेमा हॉल का सौदा कर दिया गया था। सौदा तय होते ही खरीदार द्वारा वर्ष 2013 के करीब सिनेमा हॉल की जगह पांच मंजिला इमारत का निर्माण कराया जा रहा था। जिसमें चौथे व पांचवें तल पर होटल का निर्माण कराया जा रहा था। जिससे प्रत्येक तल पर चौदह कमरों का निर्माण कराया गया था। शिकायत मिलने पर जेडीए ने नोटिस जारी कर होटल के कमरों को तोड़कर सिनेमा हॉल को बनाने का आदेश जारी किया था। लेकिन स्वामी द्वारा अनदेखी करने पर जेडीए ने इमारत में निर्माणाधीन इमारत को सील कर दिया।
इस संबंध में झांसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार दीक्षित ने बताया कि स्वामी को नोटिस जारी कर ऊपरी हिस्से में सिनेमा हॉल का निर्माण कराने का आदेश दिया गया था। लेकिन सिनेमा हॉल की जगह होटल का निर्माण कराया जा रहा था। इमारत की ऊपरी तीनों मंजिलों को सील कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें