JDA property record will be find one click
झांसी। झांसी विकास प्राधिकरण द्वारा अपनी संपत्तियों के पास कितनी जमीन व प्लॉट आवंटित हो चुके हैं व कितने बाकी हैं। इसका ब्यौरा एक क्लिक पर ही मिल जाएगा। वहीं हर मकान व फ्लैट की जानकारी भी मिल जाएगी। इसके लिए जेडीए द्वारा संपत्तियों के ब्यौरे को एकत्रित कर जेडीए की बेवसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
झांसी विकास प्राधिकरण द्वारा खरीदी व बेची गई जमीन का कोई भी व्यवस्थित डाटा नहीं था। इसके अलावा बची हुई जमीन भी सार्वजनिक नहीं थी। आवंटित भूखंडों के मालिकों की भी जानकारी सार्वजनिक नहीं थी। जानकारी करने के लिए लोगों को झांसी विकास प्राधिकरण कार्यालय के चक्कर काटना पड़ता था। लेकिन अब जेडीए द्वारा जेडीए की बिकी व बची हुई संपत्तियों को सार्वजनिक कर दिया गया है। जिसके चलते लोगों को अब झांसी विकास प्राधिकरण की बेवसाइट
www.jdaup.in पर क्लिक करना होगा। क्लिक करते ही fa.jdajhansi.com के नाम का एक लिंक होगा। लिंक पर क्लिक करते ही जेडीए की सभी संपत्तियों की जानकारी मिल जाएगी।
इस संबंध में झांसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार दीक्षित ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जेडीए की संपत्तियों को जेडीए की बेवसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। लोगों को घर बैठे ही जेडीए की संपत्तियों की जानकारी होगी।