फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंधों की वजह से की गई जसवंत की हत्या

Mon, 21 Sep 2015 01:11 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रक्सा के खाप मोहल्ला में जसवंत सिंह की हत्या कर शव फांसी के फंदे पर लटकाने के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उन्होंने अवैध संबंधों के चलते हत्या करना स्वीकार किया है।  पुलिस ने अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि रक्सा के मोहल्ला अथाई निवासी जसवंत सिंह (38) पेट्रोल व डीजल का पेटी डीलर था। सात सितंबर को एक व्यक्ति ने उसके साथ मारपीट की। इसको लेकर नौ सितंबर को पंचायत हुई जिसमें जसवंत सिंह की सरेआम पिटाई की गई। घायल जसवंत ने थाने पर पंचायत में पिटाई की रिपोर्ट दर्ज कराई।

 12 सितंबर की शाम जसवंत घर से निकला मगर लौटकर नहीं आया। अगले दिन सुबह जसवंत का शव खांप मोहल्ला में फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतक के भाई कप्तान सिंह ने हत्या का आरोप लगाते हुए फूल सिंह, महेश, रघुवीर, कोमल सिंह, जितेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। तभी से हत्यारोपियों की तलाश में जुटी थाना पुलिस को रविवार सुबह सूचना मिली कि नया खेड़ा में हत्यारोपी खड़े हुए हैं, जो बाहर भागने की फिराक में हैं।
विज्ञापन


इस पर पुुलिस ने घेराबंदी करके फूल सिंह, रघुवीर और जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ में हत्यारोपियों ने एक महिला से अवैध संबंधों के चलते हत्या करने की बात स्वीकार की है। पुलिस अब सुरागकशी करके अन्य हत्यारोपियों की तलाश में जुट गई है जिनके जल्द ही गिरफ्त में आने की संभावना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें