फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जश्न-ए-चिरागा पर शहर में की गई रोशनी

विज्ञापन
तैयारियां चल रही हैं। मौहल्लों को झंडों, चांदनी, व बिजली की छटा के सजाया जा रहा है। औरछा गेट बाहर क?
विज्ञापन
झांसी। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद (सअ) की यौमे पैदाइश के मौके पर गुरुवार को शहर के मुस्लिम बहुल इलाकों में जश्न-ए-चिरागा किया गया। लोगों ने सजावट कर घरों में कुरानख्वानी की। इस बार कोरोना की वजह से सामूूहिक रूप से कुरानख्वानी और जलसे का आयोजन नहीं किया गया। प्रेम नगर में भी सड़क पर सजावट की गई। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की मस्जिदों को रंग बिरंगी लाइटों से सजा दिया गया है।इसके अलावा शुक्रवार को ईद मिलादुन्नबी मनाई जाएगी। इस दौरान लोगों से नबी की सीरत पर अमल करने की अपील की गई है।
विज्ञापन

मुफ्ती साबिर कासमी ने बताया कि नबी का इस दुनिया में आना पूरी कायनात पर अहसान है। इस दिन ज्यादा से ज्यादा दुरुद शरीफ को पड़ना चाहिए। हर मोमिन को नबी की सुन्नतों पर अमल करना चाहिए । घरों में अधिक से अधिक तिलावत करना चाहिए। मुफ्ती इमरान नदवी ने कहा कि सभी को नबी की तालीम पर अमल करना चाहिए। नबी ने कहा है कि दुश्मन के साथ भी अच्छा सलूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें