फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं खरीद पंजीकरण को खोले जाएंगे जन सुविधा केंद्र

विज्ञापन
विकास भवन सभागार में बैठक के दौरान निर्देश देते डीएम आंद्रा वामसी। - फोटो : REPORTERS
विज्ञापन
झांसी। गेहूं खरीद पंजीकरण को लेकर बृहस्पतिवार को विकास भवन सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि जिले में जन सुविधा केंद्रों को लॉकडाउन से मुक्त कर दिया गया है। किसान गेहूं क्रय केंद्रों पर भीड़ ना लगाएं और सीएससी में अपना पंजीकरण कराते हुए ऑनलाइन टोकन प्राप्त करें। पंजीकरण के समय सीएससी पर सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन किया जाए। ऐसा नहीं होने पर केंद्र बंद करते हुए धारा 188 के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी। जन सुविधा केंद्रों को किसानों के गेहूं खरीद पंजीकरण हेतु खोला गया है। सीएससी पर कार्मिक और कृषकों के बीच 1 मीटर की दूरी सुनिश्चित कराई जाए तथा चूना घेरा बनाकर स्थान निश्चित किया जाए। यदि कृषक के बैठने की सुविधा है तो वह भी निश्चित दूरी पर बैठना सुनिश्चित हो। जन सुविधा केंद्र पर सैनिटाइजर, मास्क, ग्लव्स का प्रयोग अनिवार्य रूप से कराया जाए। यदि मास्क नहीं है तो गमछा या तौलिया से मुंह बांधकर रखा जाए। गेहूं खरीद समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि किसान अपने मोबाइल से पंजीकरण करना चाहता है तो खाद एवं रसद विभाग की वेबसाइट से पंजीकरण कर सकते हैं। इस मौके पर सीडीओ निखिल टीकाराम फुं डे, नगर आयुक्त मनोज कुमार सिंह, एडीएम राम अक्षयवर चौहान, बी प्रसाद, एसपी देहात राहुल मिठास, आरएम अनूप कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें