फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन सेवा केंद्रों पर मिलेंगी अधिक सेवाएं

Wed, 10 Jun 2015 02:17 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मंगलवार को जिलाधिकारी अनुराग यादव ने कलेक्ट्रेट में जारी विभिन्न कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पंचायत निर्वाचक नामावली का कार्य त्रुटि रहित व तीव्र गति से करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



डीएम ने एनआईसी मेें चल रहे पंचायत निर्वाचक नामावली के कार्य की स्थिति देखी। तदुपरांत, वह झांसी जन सुविधा केंद्र पहुंचे। यहां उन्होंने ई-गवर्नेंस कंप्यूटर लैब के निर्माण कार्य की जानकारी ली। मालूम हो कि ई-गवर्नेंस लैब में 14 कंप्यूटर लगाए जाएंगे।


शासन की ई-गवर्नेंस के तहत खोले गए जन सेवा केंद्रों की सेवाओं में विस्तार की योजना है। वर्तमान में केंद्रों पर विभिन्न विभागों की 26 सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं, परंतु आने वाले दिनों में केंद्रों से साठ से अधिक सेवाएं संचालित करने की योजना है। जन सेवा केंद्रों के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन के लिए उक्त लैब तैयार की जा रही है। इस दौरान डीएम ने कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित गेस्ट हाउस के जीर्णोद्धार कार्य का भी जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें