फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन की नापतौल को लेकर हुआ विवाद, असलहा निकले

विज्ञापन
Jameen fight, rise Gun
विज्ञापन
झांसी। थाना रक्सा क्षेत्र में जमीन की नपाई को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए। विवाद की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस के एक पक्ष का समर्थन करने पर दूसरे पक्ष ने एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी ने पूरे मामले को तलब किया है।
विज्ञापन

थाना रक्सा के करौंदी माता मंदिर के पास वेयर हाउस के पीछे प्लाटिंग का काम चल रहा है। रक्सा के सिजवाहा गांव निवासी दो भाइयों ने नापतौल के लिए प्राथना पत्र दिया था। सोमवार सुबह लेखपाल मौके पर पहुंचे। इसी बीच दूसरे पक्ष के दो लोग मौके पर पहुंचकर जमीन का कुछ हिस्सा अपना बताने लगे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष के असलहा निकालने पर बाद बढ़ गई और मारपीट हो गई। सूचना मिलते ही रक्सा पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को थाने लाई। बातचीत के बाद रक्सा पुलिस एक पक्ष का समर्थन कर दूसरे पक्ष पर दबाव बनाने लगी। सुनवाई न होती देख दूसरे पक्ष के लोगों ने एसएसपी के पास पहुंचकर शिकायत की। सभी ने रक्सा पुलिस पर मिलीभगत कर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें