रैली में बाइक चलाते जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय जनता पार्टी की तिरंगा यात्रा में हिस्सा लेने के लिए प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह बुधवार को झांसी आए। इस दौरान उन्होंने कहा कि विधान परिषद के नेता सदन पद से इस्तीफा व्यस्तताओं की वजह से दिया है। इसके अलावा अन्य कोई कारण नहीं है।
उन्होंने कहा कि जल शक्ति विभाग बहुत बड़ा है। बाढ़ और सूखे के संकट को देखना पड़ता है। हर घर नल योजना का काम तय समय पर पूरा करना प्राथमिकता पर है। बिहार के राजनीतिक घटनाक्रम पर स्वतंत्रदेव ने कहा कि पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है। जो मोदी के साथ नहीं रहेगा, वो बाहर हो जाएगा। इससे पूर्व वे तिरंगा यात्रा में शामिल हुए और विधायक रवि शर्मा को पीछे बैठाकर खुद बाइक चलाई।