अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। गर्मियां आने से पहले जलसंस्थान द्वारा सुदृढ़ पेयजल व्यवस्था के लिए तैयारियां की जा रही हैं। इसीक्रम में मंडल के झांसी, ललितपुर और जालौन में जर्जर पाइपलाइन की मरम्मत कराई जाएगी। साथ ही हैंडपंपों की मरम्मत के लिए आठ टीमों को बनाया गया है। वहीं, भूतल जलाशय एवं ओवरहैड टैंकों की भी सफाई कराई जाएगी।
उधर, सचिव संजीव कुमार के मुताबिक मंडल में पेयजल व्यवस्था के सुधार के लिए लगातार काम किए जा रहे हैं। इसके लिए हैंडपंप मरम्मत, पाइपलाइन मरम्मत एवं टंकियों की सफाई के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। साथ ही इसके लिए बजट निर्धारित किया गया है।