फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल समाधि लेने सुकुवां-ढुकुवां बांध पर चढ़ा कांट्रैक्टर

विज्ञापन
लाखों रुपये का भुगतान न होने से नाराज ठेकेदार जल समाधि लेने पर अड़ गया। - फोटो : ???? ????
विज्ञापन
झांसी : जल समाधि लेने सुकुवां-ढुकुवां बांध पर चढ़ा कांट्रैक्टर
विज्ञापन

झांसी। सुकुवां-ढुकुवां बांध के पास एक रपटे में मिट्टी डलवाने का काम कराने के बावजूद लाखों रुपये का भुगतान न होने से नाराज कांट्रैक्टर जलसमाधि लेने पर अड़ गया। मंगलवार सुबह ही वह डैम पर पहुंच गया। इसकी सूचना जैसे ही सिंचाई अफसरों तक पहुंची। उनके बीच हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मौके पर प्रशासनिक अफसरों समेत पुलिस बल भी पहुंच गया। काफी समझाने-बुझाने के बाद उसे मनाया जा सका।
जानकारी के मुताबिक बबीना निवासी रामकिशन यादव 47 वर्ष सिंचाई विभाग के छोटे-मोटे काम कराता है। उसने बताया कि दो साल पहले तत्कालीन एक्सईएन संजय कुमार ने उससे रपटे पर मिट्टी डलवाने के नाम पर करीब साढ़े चार लाख रुपये से काम करा लिया था। कुछ दिनों बाद संजय कुमार का तबादला हो गया। भुगतान के लिए उसने कई बार सिंचाई विभाग के चक्कर काटे लेकिन, सुनवाई नहीं हुई। मौके पर पहुंचे एक्सईएन उमेश कुमार, एसडीएम आदि ने उसे समझा-बुझाकर नीचे उतारा। इस दौरान करीब दो घंटे तक वहां तमाशा होता रहा।
विज्ञापन

वर्जन
साढ़े चार लाख रुपये से काम कराने का दावा किया जा रहा लेकिन, मांगने पर वह कोई कागज नहीं दिखा सके। किसी तरह का कांट्रैक्ट पेपर भी उनके पास नहीं है। बिना किसी कागजी दस्तावेज के भुगतान करना संभव नहीं। उमेश कुमार, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन

इनसेट
साढ़े सतत्तर लाख के घपले के आरोपी हैं तत्कालीन एक्सईएन
सिंचाई विभाग में हाल में उजागर हुए चर्चित साढ़े सतत्तर लाख रुपये के घोटाले में भी यही एक्सईएन संजय कुमार मुख्य आरोपी हैं। इन्होंने बिना टेंडर एवं काम कराए छह एजेंसियों को इस मोटी धनराशि का भुगतान कर दिया। जांच में पुष्टि के बाद से संजय कुमार पर शिंकजा कसता जा रहा है। इस घोटाले के सामने आने के बाद उनके खिलाफ कई दूसरे मामले भी उजागर हो रहा है। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराए जाने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें