फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Earth Day: जल संरक्षण के लिए आगे आईं जल सहेलियां, पुनावली कलां में चेकडैम बचाने के लिए दो दिन तक किया श्रमदान

Tue, 22 Apr 2025 04:44 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

जल सहेलियों को न कोई सरकारी सहायता मिली, न संसाधन फिर भी बोरी से लेकर श्रम तक का पूरा खर्च इन्होंने खुद उठाया। इससे पहले जल सहेलियों ने झांसी जिले के अठोंदना गांव में बह रही पहूज नदी पर भी जल स्तर में गिरावट को देखते हुए बोरी बंधान किया था।
विज्ञापन
चेकडैम बचाने में जुटीं जल सहेलियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जल संकट की मार झेल रहे बुंदेलखंड में जल सहेलियां एक बार फिर उम्मीद की किरण बनकर उभरी हैं। झांसी के पुनावली कलां गांव में, जहां तापमान 40 डिग्री को पार कर चुका है, वहां की जल सहेलियों ने सिद्ध बाबा चेकडैम की क्षतिग्रस्त स्थिति को सुधारने के लिए दो दिन तक लगातार श्रमदान किया।

विज्ञापन


यह चेकडैम रामघाट नहर से जुड़े एक नाले में स्थित है और वर्षों से पूरे क्षेत्र के लिए एक अहम जल स्रोत रहा है। लेकिन हाल ही में इसके टूट जाने के कारण पानी व्यर्थ बहने लगा था। इस संकट को देखते हुए गांव की जल सहेलियां आगे आईं और बोरी बंधान तकनीक से बहते पानी को रोकने का साहसी कार्य किया।

इन्हें न कोई सरकारी सहायता मिली, न संसाधन फिर भी बोरी से लेकर श्रम तक का पूरा खर्च इन्होंने खुद उठाया। इससे पहले जल सहेलियों ने झांसी जिले के अठोंदना गांव में बह रही पहूज नदी पर भी जल स्तर में गिरावट को देखते हुए बोरी बंधान किया था। यह कार्य भी सामूहिक श्रमदान से किया गया था, जिससे नदी के आसपास के गांवों को राहत मिली। इस श्रमदान में भाग लेने वाली जल सहेलियां रानी, रूबी अहिरवार, शिखा, आशा, सगुन, मनीया, कलावती, नेहा, राधा, केशकली, काजल, देवा, सीमा, नीलम, रामवती, हरकूं, सरोज, रक्षा, ममता, राजकुमारी, दीपा, उर्मिला, कमला, कविता और रामसखी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें