फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृत की आस... तहल नहीं बुझा पाएगी लोगों की प्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। अमृत मिशन के तहत महानगर में भरपूर पानी पहुंचाने की आस अब टूटने लगी है। इसकी मुख्य वजह है कि 450 करोड़ का ठेका लेने वाली इजरायल की कंपनी तहल काम करने में रुचि नहीं दिखा रही है। इससे तय समय में काम पूरा नहीं हो पाएगा। अबकी बार गर्मियों में फिर महानगर के लोग प्यासे रह जाएंगे।
विज्ञापन

दरअसल जल निगम द्वारा शहर में पानी पहुंचाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, जिसके लिए कार्यदायी संस्था तहल कंपनी को शहरभर में 288 किलोमीटर पाइपलाइन डालनी है लेकिन बारिश में कंपनी ने काम में ढील डाल दी है। इसके साथ ही कंपनी को सीडब्ल्यूआर, पानी की टंकी समेत कई काम कराने हैं, लेकिन इस काम में कंपनी रुचि नहीं दिखा रही है। जिसके लिए कंपनी को सात करोड़ से ज्यादा का जुर्माना भी लगाया जा चुका है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब झांसी दौरे पर आए थे तो उन्होंने झांसीवालों से साल 2023 की गर्मियों तक घर-घर नल से जल पहुंचाने का वादा किया था। लेकिन शासन के सख्त निर्देश के बाद भी कंपनी काम करने में हीलाहवाली कर रही है। इससे महानगर की साढ़े छह लाख की आबादी इस गर्मियों में भी प्यासी रहने की संभावना है। कंपनी का रवैया न सुधरने पर अब जल निगम के अधिशासी अभियंता ने पत्र लिखकर कंपनी को ब्लैक लिस्ट करने के लिए पत्राचार किया है।
विज्ञापन

मैंने अपने क ार्यकाल में तहल कंपनी को कई बार काम को रफ्तार देने के लिए पत्र लिखा था, लेकिन कंपनी द्वारा काम नहीं किया गया है। इसको लेकर शासन से कं पनी को ब्लैक लिस्ट करने की संस्तुति की गई है। - हिमांशु नेगी, अधिशासी अभियंता जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें