फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: फर्जी शिक्षकों की नियुक्ति मामले में तीन प्रधानाध्यापिका निलंबित, फर्जीवाड़े का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Mon, 22 Aug 2022 08:09 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

विभाग ने इस कार्रवाई में राजकीय बालिका हाईस्कूल वीरा की प्रधानाध्यापिका ऊषा पठवार, राजकीय हाईस्कूल खडौरा की प्रधानाध्यापिका प्रीति सागर व राजकीय हाईस्कूल बम्हौरी सुहागी की प्रधानाध्यापिका पूनम को विभाग ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जबकि, पांचों फर्जी शिक्षकों को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के तीन राजकीय हाईस्कूलों में पांच फर्जी शिक्षकों को पिछले महीने नियुक्ति दे दी गई थी। ये फर्जी शिक्षक तकरीबन एक महीने तक विद्यालयों में अध्यापन कार्य भी करते रहे। ज्वाइनिंग के दौरान विद्यालयों की प्रधानाध्यापिकाओं ने विभाग की सहमति नहीं ली थी। इस पर माध्यमिक शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अख्तियार किया है।

विज्ञापन


जिसमें राजकीय बालिका हाईस्कूल वीरा की प्रधानाध्यापिका ऊषा पठवार, राजकीय हाईस्कूल खडौरा की प्रधानाध्यापिका प्रीति सागर व राजकीय हाईस्कूल बम्हौरी सुहागी की प्रधानाध्यापिका पूनम को विभाग ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जबकि, पांचों फर्जी शिक्षकों को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेजा जा चुका है। वहीं, इस फर्जीवाड़े का मास्टरमाइंड पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। वह आजमगढ़ में एक विद्यालय का संचालन करता है। नौकरी के एवज में उसने पांचों से छह से आठ लाख रुपये तक की वसूली की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें