संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। जल निगम पर बिजली विभाग के बिलों का सवा आठ करोड रुपये बकाया है। बिल की अदायगी के लिए जल निगम को कई बार नोटिस जारी किया गया है। लेकिन सालों बीत जाने के बाद बाद भी बिजली के बिल की अदायगी नहीं की गई है। बिजली विभाग के अधिकारियों ने एक फिर नोटिस जारी किया है।
जिसके तहत जल निगम के लक्ष्मीताल पंपिंग स्टेशन पर 33 लाख 22 हजार, बजरंग कॉलोन पंपिंग स्टेशन पर सवा लाख, शिवाजी नगर नलकूप पर दो लाख, लक्ष्मीताल सीवेज पंप पर एक लाख 86 हजार, लक्ष्मीताल सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट पर चार लाख, बड़ागेट स्थित सुंदरी का बगीचा पर सवा तीन लाख, कोछाभावर पेयजल योजना मेडिकल पर एक लाख 32 हजार, आंबेडकर पार्क पंपिंग स्टेशन पर छह लाख, भागवंतपुरा पंपिंग स्टेशन पर ढाई लाख, झांसी डिविजन नंदनपुरा पर ढाई लाख, झांसी डिविजन सागर गेट पर पौने तीन लाख रुपये बिजली का बिल बकाया है। बिजली विभाग के अधीशासी अभियंता शिवशंकर ने बताया कि बिजली के बिल की अदायगी के लिए जल निगम के अफसरों को कई बार नोटिस जारी किए गए हैं। इसके साथ ही मुख्यालय को भी सूचना जारी कर दी गई है। बिजली के बिल की अदायगी के लिए जन निगम को एक बार फिर नोटिस जारी किया जा रहा है।