झांसी। एसओजी व सीपरी बाजार पुलिस के हत्थे चढ़े बारह सटोरियों पर गैंगस्टर लगाने की तैयारी है। पुलिस टीमों ने गिरफ्तार कर सभी को जेल भेजा था। पकड़े गए आरोपी सीपरी बाजार के एक किराए के मकान से बड़े पैमाने पर सट्टा खिला रहे थे।
19 अक्तूबर को एसओजी टीम व सीपरी पुलिस ने किराए के एक मकान में दबिश दी थी। मौके से इंदौर के तेताजी नगर निवासी प्रेम डोडेजा, तरुण डोेडेजा, कैलाश मद्दान, संजय हिंदवानी, गिरीश पंजाबी, नवाबाद के सिंधी कॉलोनी निवासी हितेश अल्मानी, दीपक जग्गा, मुमताज, दीपक चौरसिया, रामगौतम व कोतवाली के तिलयानी बजरिया निवासी शुभम उपाध्याय, छनियापुरा निवासी अतुल पाखरे को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पुलिस ने चार लैपटॉप, एलईडी, 29 मोबाइल बरामद किए थे। पकड़े गए सटोरिये इंदौर व दिल्ली से जुड़े थे। जो झांसी आकर बड़े पैमाने पर सट्टा खिलाते थे। एसएसपी दिनेश कुमार पी ने सटोरियों पर गैंगस्टर लगाने के निर्देश सीपरी बाजार पुलिस को दिए हैं।