फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: शोभायात्रा में गूंजा जय-जय श्रीराम

Sun, 21 Jan 2024 02:32 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। छावनी व्यापार मंडल एवं मां मंगला काली विद्यापीठ सदर बाजार के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को सदर बाजार में प्रभु श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। भक्तों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान धार्मिक भजनों पर श्रद्धालु जमकर झूमे।
अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा में मां काली विद्यापीठ के पुरोहित राम प्रसाद भगत जी, पंडित शांतनु पांडेय, पंडित चंद्रप्रकाश गोस्वामी, पं. हृदेश शुक्ला, पं. राजकुमार तिवारी, पं. पवन झा ने भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण जी, भरत, शत्रुघ्न, हनुमान जी के स्वरूपों को पूजा कर रथ पर विराजमान कराया। शोभायात्रा में 10 फुट के हनुमान जी और अन्य झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन

शोभायात्रा का व्यापारियों ने जगह-जगह स्वागत किया। इस अवसर पर सदर विधायक रवि शर्मा, पूर्व मेयर रामतीर्थ सिंघल, व्यापार मंडल अध्यक्ष साकेत माहेश्वरी, राहुल भंडारी, राजीव खंडेलवाल, जितेंद्र भंडारी, महेंद्र अग्रवाल, आशीष मुखरैया, विशाल अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, मनोज विजय, रवि अग्रवाल, ओपी अग्रवाल, नीरज कक्कड, संजय भाटिया, ध्रुव अग्रवाल, दीपक सोनकर, तरुण जैन, संजय श्रीवास्तव, आरएसएस के विभाग संचालक अखंड प्रताप जी, जिला प्रचारक सक्षम जी, नगर प्रचारक रमाकांत जी, सुरेंद्र जी, संतोष तिवारी मौजूद रहे। आभार महामंत्री सुदर्शन कथूरिया व दीपक मौर्या ने व्यक्त किया।

फोटो
नाटिका में दिखाया श्रीराम का अयोध्या आगमन

झांसी। अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा के तत्वावधान में कार्यक्रम हुआ। इसमें प्रभु श्रीराम के अयोध्या आगमन पर आधारित मनमोहक लघु नाटिकाएं प्रस्तुत की गईं। इसके साथ ही श्रीराम जन्मोत्सव, बालकांड, राम सीता जी का विवाह, श्रीराम वनवास, हनुमान जी द्वारा संजीवनी बूटी लाना, श्रीराम द्वारा रावण वध की भी प्रस्तुति दी गई। श्रीराम दरबार मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मृदुला अग्रवाल, राष्ट्रीय संगठन मंत्री किरण, शालिनी, अनु, मनीषा, स्मिता, रीना, रश्मि, मंडल अध्यक्ष रेखा अग्रवाल, ममता पार्षद, बबीता मौजूद रहीं। संचालन शालिनी मोदी, रश्मि गर्ग और मनीषा ने आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन




फोटो
घर-घर दीप जलाने का किया आह्वान
झांसी। बुंदेलखंड जन शिक्षा सामाजिक उत्थान समिति और श्री श्याम सेवा संस्थान ने प्रेमनगर के विभिन्न मोहल्लों मनोहरपुरा, जीवनपुरा, कृष्णा नगर में लोगों से 22 जनवरी को घर - घर पांच अथवा 11 दीप जलाकर दीपावली मनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर तरुण अरोड़ा, इंद्रपाल सिंह, वेदांत तिवारी, रविंद्र झा, उत्कर्ष अरोड़ा, कृष्णा, सुमित, सक्षम, साहिल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें