फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन: चलने से पहले रद्द हो गई जबलपुर एक्सप्रेस ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रेलवे ने त्योहार को लेकर स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है। लेकिन पंजाब की ओर जाने वाली ट्रेनों की रफ्तार किसान आंदोलन ने रोक दी है। हालत यह है कि आंदोलन के चलते रेलवे को जबलपुर-वैष्णोदेवी एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन की घोषणा होने के अगले दिन ही उसे रद्द करना पड़ा। ऐसे में वैष्णोदेवी जाने वाले यात्रियों के अरमानों पर पानी फिर गया है।
विज्ञापन

रेलवे ने शुक्रवार को जबलपुर से वैष्णोदेवी धाम कटरा स्पेशल ट्रेन के संचालन की घोषणा की थी। इस ट्रेन को 27 अक्तूबर से चार नवंबर तक संचालित किया जाना था। इसे लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। लेकिन शनिवार को रेलवे ने ट्रेन के संचालन को रद्द कर दिया। रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन के कारण ट्रेन को संचालित नहीं किया जाएगा। वहीं दशहरा पर्व को लेकर कई यात्रियों ने ट्रेन से वैष्णो देवी जाने की तैयारी शुरू कर दी थी। लेकिन ट्रेन का संचालन न होने से यात्रियों में मायूसी है। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि किसान आंदोलन के चलते ट्रेन का संचालन नहीं किया जाएगा। आगे स्थितियां सही होने पर संचालन शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें