फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली से लेकर अस्पताल मार्ग तक लगा रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सोमवार को कोतवाली से लेकर अस्पताल मार्ग पर भीषण जाम लगा रहा। चारपहिया वाहनों के घुसने से जाम में फं से लोग तकरीबन एक घंटे तक परेशान रहे। स्थिति यह रही कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को हटवाया, तब कहीं जाकर जाम खुल सका। कई बार जाम लगने से लोगों को भारी परेशानी हुई।
विज्ञापन

खंडेराव गेट पर बैरिकेडिंग लगे होने के बाद भी चार पहिया वाहन धड़ल्ले से मानिक चौक बाजार में पहुंच रहे हैं। इससे जाम लग रहा है। सोमवार को भी कई चारपहिया वाहन यहां घुसने से स्थिति बिगड़ गई। इससे कोतवाली के सामने से लेकर अस्पताल मार्ग और कोतवाली की ढाल से लेकर गंधीगर के टपरा के आसपास करीब एक घंटे तक लोग जाम में फंसे रहे। कई बार लोग खुद ही यातायात व्यवस्था को संभालते नजर आए, लेकिन बार-बार जाम लगने से पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा। पुलिस ने चारपहिया वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाया। लोगों ने बताया कि बड़े वाहन अंदर घुसने की वजह से मानिक चौक, बड़ा बाजार, गंधीगर का टपरा में दिन भर जाम लगता है।
कई दुकानदारों के काटे चालान
मानिक चौक में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए दुकानों के बाहर लगा अतिक्रमण हटाया गया। पुलिस के साथ मौके पर पहुंची नगर निगम की टीम ने छह दुकानदारों के चालान काटे। एक दिन का समय दुकानदारोें को दिया। टीम को देखकर दुकानदारों ने अपना-अपना सामान हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें