फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई कर्मचारी ने फांसी लगाई, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आईटीआई कर्मचारी ने फांसी लगाई, मौत
विज्ञापन

झांसी। कोतवाली क्षेत्र के अंदर लक्ष्मी गेट में रहने वाले एक आईटीआई कॉलेज के कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार की सुबह उनका शव घर के एक कमरे में फंदे पर लटका मिला। उनकी पत्नी बेटी को लेकर मायके मुंबई गई है। परिजनों का कहना है कि दशरथ बीमार रहते थे। हालांकि, आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के अंदर लक्ष्मी गेट निवासी दशरथ गोस्वामी (35) आईटीआई में चौकीदार थे। उनके घर के अलग-अलग हिस्से में तीन भाई और रहते हैं। एक महीने पहले पत्नी रजनी अपनी तीन साल की बेटी के साथ मुंबई स्थित मायके गई थीं। मंगलवार की रात उन्होंने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार की सुबह उनकी बहन ने फंदे पर शव लटका देखा तो परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम हाउस पर चाचा बल्ली ने बताया कि दशरथ बीमार रहते थे। मंगलवार की रात दस बजे ड्यूटी से आने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह हादसे का पता लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें