गुरु हरिकिशन महाविद्यालय के पास लहरगिर्द की उखड़ी पड़ी सड़क। बने गहरे गढ्डे। अमर उजाला
झांसी। आईटीआई से गुरु हरिकिशन होकर लहरगिर्द गांव तक जाने वाली सड़क में जगह- जगह गड्ढे होने के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। इस सड़क को दो साल पहले बनाया गया था।
दो साल में ही आईटीआई से गुरु हरिकिशन डिग्री कॉलेज, लहरगिर्द गांव होकर हाईवे पर निकलने वाली सड़क खस्ताहाल हो गई है। इस सड़क पर जगह- जगह गड्ढे हो गए हैं। रास्ते में एक पुलिया बनाई गई थी, वह भी भारी वाहनों के गुजरने से क्षतिग्रस्त होती जा रही है। जरा सी असावधानी से दो पहिया और साइकिल सवार गिरकर घायल हो जाते हैं। स्थानीय लोग कई बार नगर निगम से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन सड़क का मरम्मत कार्य नहीं हो सका।
सड़क के गड्ढों से सभी परेशान हैं। मैं कई बार सड़क की मरम्मत के लिए नगर निगम में प्रार्थना पत्र दे चुका हूं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
दीपक उपाध्याय।
सड़क बनाते समय कई जगह नालियां नहीं बनाईं र्गइं। इससे बरसात में जलभराव होने पर लोगों के धरों में पानी घुस जाता है। लोग परेशान रहते हैं।
सुनील यादव।
अभी तो लॉकडाउन के चलते सड़क पर सन्नाटा रहता है। मगर इसके पहले आए दिन गड्ढों में गिरकर लोग घायल हो रहे थे।
जयकुमार।
गुरु हरिकिशन डिग्री कॉलेज के आगे एक पुलिया बनी है। पुलिया बनाते वक्त मजबूती का ध्यान नहीं रखा गया। भारी वाहनों के निकलने से पुलिया क्षतिग्रस्त होती जा रही है।
लहरगिर्द में एक नाली की पुलिया के टूटे पड़े पत्थर इस का निर्माण नगर निगम ने दो माह पूर्व कराया था ज