फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई: रोबोट और इलेक्टि्रक वाहन बनाना सीखेंगे विद्यार्थी

Sun, 22 Oct 2023 12:20 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। आईटीआई के विद्यार्थी अब रोबोट और इलेक्टि्रक वाहन बनाना सीखेंगे। युवाओं को हुनरमंद बनाने के लिए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में वर्कशॉप का तैयार की जा रही है। इसमें टाटा टेक्नोलॉजी लिमिटेड की ओर से रोबोटिक्स, एडवांस ऑटोमोबाइल, थ्रीडी प्रिंटिंग, इलेक्टि्रक व्हीकल, एडवांस मैन्यूफैक्चरिंग कोर्स का संचालन होगा।
आईटीआई में नई तकनीक के पाठ्यक्रम के संचालन के लिए टाटा टेक्नोलॉजी लिमिटेड व व्यावसायिक शिक्षा और कौशल विकास विभाग के बीच करार हुआ है। पहले चरण में झांसी और गरौठा आईटीआई में नए कोर्स का संचालन होगा। इसमें शॉर्ट व लॉग टर्म कोर्स संचालित किए जाएंगे। इसके लिए झांसी और गरौठा आईटीआई में आधुनिक वर्कशॉप 70 करोड़ की लागत से तैयार की जा रही है। इसमें आधुनिक मशीनें होंगी। दिसंबर तक यह वर्कशॉप तैयार हो जाएगी। इसके बाद कोर्स संचालित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए कोर्स शुरू होने से युवाओं को रोजगार के ज्यादा से ज्यादा अवसर मिलेंगे। उधर, प्रधानाचार्य राजकुमार शाक्य के मुताबिक दिसंबर तक वर्कशॉप बनकर तैयार हो जाएगी। इसके बाद कोर्स संचालित किए जाएंगे। इसमें प्रशिक्षण के बाद युवाओं का कॅरिअर प्लेसमेंट भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें