फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: निवेशकों के स्वागत के लिए तैयार हो रहा उद्योग विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
- 80 लाख रुपये से बदला जा रहा दफ्तर का स्वरूप
विज्ञापन

- यूपीएसआईसी ने किया काम शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। निवेशकों के स्वागत के लिए उद्योग विभाग के दफ्तर में बड़ा बदलाव किया जा रहा है। 80 लाख रुपये की लागत से इसे कारपोरेट ऑफिस जैसा बनाया जा रहा है। यूपीएसआईसी ने इसका काम शुरू भी कर दिया है।
विज्ञापन

झांसी में निवेश के अब तक 314 प्रस्ताव तैयार हो चुके हैं। झांसी में बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) बनाया जा रहा है। ऐसे में यहां आने वाले दिनों में उद्योग विभाग में निवेशकों का आवागमन होगा। निवेशकों को प्रभावित करने के लिए उद्योग विभाग के दफ्तर को कारपोरेट ऑफिस का रूप दिया जा रहा है। इसके लिए 80 लाख रुपये का बजट आवंटित किया गया है। उद्योग विभाग का दफ्तर पूरी तरह से वातानुकूलित होगा। अत्याधुनिक मीटिंग रूम बनाया जाएगा। रिसेप्शन पर सोफे होंगे, जबकि नीचे कारपेट बिछा होगा। ऑफिस का फर्नीचर भी बदला जाएगा। वॉशरूम, पार्किंग जैसी सुविधाएं भी उच्च स्तरीय होंगी। उपायुक्त उद्योग मनीष चौधरी ने बताया कि दफ्तर में काम जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें