फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद कमरे में भी नहीं बनी बात

Thu, 19 Nov 2015 01:06 AM IST
झांसी न्यूज
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर सहमति बनाने के लिए बुधवार को समाजवादी पार्टी की बैठक हुई, जिसमें पंचायत सदस्यों से बंद कमरे में अलग-अलग राय ली गई, लेकिन किसी एक नाम पर सहमति नहीं बन पाई। इसके उलट तीन सदस्यों ने और दावेदारी ठोक दी है, जिससे ‘लाल बत्ती’ के लिए मचा घमासान और तेज हो गया है।
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए समाजवादी पार्टी में घमासान की स्थिति है। इस पद के लिए पार्टी समर्थित 16 पंचायत सदस्यों में से नौ दावेदारी जता चुके हैं। अब इस सूची में तीन नाम नरेंद्र सारौल, अनिल यादव भिटौरा व प्रतिमा सुजीत बहादुर सिंह के और बढ़ गए हैं। बुधवार को सर्किट हाउस में सभी सदस्यों के बीच एक नाम पर सहमति बनाने के लिए बैठक हुई। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष व सांसद डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव तथा जिलाध्यक्ष सुदेश पटेल ने सभी दावेदारों से बंद कमरे में अलग-अलग बात की। बावजूद, किसी एक नाम पर सहमति नहीं बन पाई। इसके अलावा दावेदारों से उनके अलावा किसी अन्य नाम पर प्रथम वरीयता भी जानी गई, लेकिन कोई एक नाम निकलकर सामने नहीं आया। इससे एक राय बनाने के लिए पार्टी द्वारा की गईं कोशिशें बेकार साबित हुईं।

बैठक में रामनरेश यादव, लेखराज सिंह यादव, कैलाश नारायण कुशवाहा, हाजी महमूद, हरदयाल फौजी, अवधेश यादव, विश्वप्रताप यादव, राजेंद्र परवई आदि मौजूद रहे। संचालन जिला महासचिव मिर्जा करामत बेग ने किया। आभार जिला प्रवक्ता शकील खान ने जताया।
विज्ञापन


ब्लाक प्रमुख चयन की प्रक्रिया शुरू
झांसी। समाजवादी पार्टी में ब्लाक प्रमुख पद पर पार्टी प्रत्याशी के चयन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इसके लिए क्षेत्र पंचायत सदस्यों से आवेदन मांगे गए हैं। जिलाध्यक्ष सुदेश पटेल ने बताया कि आवेदन का प्रारूप प्रदेश कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराया गया है। उम्मीदवारों से निर्धारित प्रारूप पर 30 नवंबर तक आवेदन प्राप्त किए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें