फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: दो घंटे झूमकर बरसे बदरा, 25 एमएम पानी गिरा, 28.7 डिग्री तक लुढ़का पारा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। दो घंटे तक हुई झमाझम बारिश की वजह से जिले में करीब 25 मिलीमीटर पानी गिरा। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। नौ साल बाद जून में झांसी में दिन का पारा सबसे कम रहा है। मौसम विभाग ने तीन दिन और तेज बारिश का पूर्वानुमान जताया है।



शुक्रवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए थे। दिनभर धूप नहीं निकली और वातावरण में ठंडक बनी रही। शाम चार बजे के बाद घने काले बादल छाने शुरू हो गए। छह बजते-बजते झमाझम बारिश शुरू हो गई, जो कि रात आठ बजे तक जारी रही। ठंडी हवा भी चलती रही। इससे मौसम खुशनुमा हो गया। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि सामान्य से 10.1 डिग्री सेल्सियस कम है। प्रदेश में भी झांसी का दिन का पारा सबसे कम रहा। वहीं, न्यूनतम पारा 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 1.9 डिग्री कम है। उन्होंने बताया कि इससे पहले 2015 में जून में दिन का पारा 27.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। नौ साल बाद अब जून का अधिकतम पारा सबसे कम रहा है। वहीं, कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि जनपद में करीब 25 मिलीमीटर बरसात हुई है। अगले तीन दिन तक भी झमाझम बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई जगहों पर हुआ जलभराव

तेज बरसात के कारण कई जगहों पर नाले भी उफना गए। ऐसे में कई जगहों पर जलभराव भी हो गया। पार्षद उमेश जोशी ने बताया कि सीपरी बाजार में कच्चे पुल से लेकर हरिओम आश्रम, 12 बाखर डाकघर के पास और काली बाड़ी मंदिर के सामने हुलसा पुलिया के पास जलभराव हो गया। वहीं, पार्षद राहुल कुशवाहा ने कहा कि थोड़ी देर की बारिश में नाला उफना जाने से गल्ला मंडी मार्ग पर भी जलभराव हो गया। गलियों में भी दो से तीन फीट पानी भर गया। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। इसके अलावा मानिक चौक, बीकेडी, जीआईसी, ग्वालियर ओवरब्रिज के पास भी जलभराव हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें