फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेली कला कौशल को संजोये रखना सभी की जिम्मेदारी : जवाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गरौठा। ग्राम नुनार चौकरी के बारहद्वारी मंदिर प्रांगण में बुधवार को स्व. राकेश शरण कौशिक की स्मृति में बुंदेलखंड स्तर की चाचर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें आधा दर्जन टीमों ने हिस्सा लेकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। प्रथम स्थान जिला महोबा के ग्राम दुलारा की टीम ने प्राप्त किया है। जबकि, दूसरे स्थान पर ग्राम सुजानपुरा और तीसरे पर खैरों की टीम रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत व एमएलसी रमा आरपी निरंजन ने पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों को नकद राशि भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर कार्यक्रम के गरौठा विधायक ने कहा है कि चाचर कला बुंदेलखंड की धरोहर है। इसे संजोये रखने के लिए हम सभी को आगे आना होगा। इस मौके पर एमएलसी ने कहा है कि गांव के लोग आज भी बुंदेलखंड की परंपरा को कायम रखने के प्रति जागरूक है। परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र व राज्य सरकार विशेष ध्यान दे रही है। इस दौरन ब्लॉक प्रमुख टीकाराम पटेल, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भगवती शरण कौशिक, द हिंदू फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उद्योग व्यापार मंडल के बुंदेलखंड प्रभारी सुशील गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल, भाजपा जिला महामंत्री बद्री त्रिपाठी, प्रतिपाल परिहार ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन

इस मौके पर ग्राम प्रधान किरण देवी कौशिक, भगवती शरण कौशिक, रत्नेश कौशिक, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र मोहन पाठक, हरप्रसाद पटेल, अरविंद मिश्रा, सीताशरण तिवारी, डा. अनूप गुप्ता, रत्नेश कौशिक, गोविंददास जायसवाल, हरजू कुशवाहा, विश्वनाथ पाल, सीताराम पाल, मनीराम पाल, वीरू नामदेव आदि मौजूद रहे। संचालन मंगल प्रसाद व सुधीर त्रिपाठी ने किया। आभार आयोजक सुशील गुप्ता व बीएस कौशिक ने जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें